देहरादून …. विधानसभा सामान्य निर्वाचन-2022 के सफल सम्पादन हेतु आज ऋषिपर्णा सभागार में भारत निर्वाचन आयोग की ओर से नियुक्त माननीय सामान्य पे्रक्षक सिगी थाॅमस वैद्ययान, सुधा देवी, आलोक पाण्डे, जयवीर सिंह आर्य, रेनू दुग्गल एवं किरन बी जावेरी ने जिला निर्वाचन अधिकारी/जिलाधिकारी डाॅ0 आर राजेश कुमार, डीआईजी/ वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जन्मेजय खण्डूरी एवं रिटर्निंग अधिकारियों तथा समस्त नोडल अधिकारियों के साथ बैठक की।
बैठक में माननीय सामान्य प्रेक्षकों द्वारा नोडल अधिकारी वेबकास्टिंग एवं समस्त रिटर्निंग अधिकारियों को वेबकास्टिंग वाले मतदेय स्थलों पर इन्टरनेट कनैक्टिविटी को ठीक प्रकार से जांचने तथा व्यवस्था बनाने निर्देश दिए। उन्होंने इसके ट्रायल करते हुए यदि कहंी किसी प्रकार की दिक्कत है तो उसे समय रहते निस्तारण करने के निर्देश दिए। उन्होंने मतदेय स्थलों पर मूलभूत सुविधाएं एवं उपकरण विद्युत आदि व्यवस्था आदि पूर्व में जांच ली जाए। उन्होंने सभी रिटर्निंग अधिकारियों को अपने-अपने क्षेत्रों में वोटर पर्ची वितरण आदि कार्य को स्वयं अपने स्तर से भी माॅनिटरिंग करने के निर्देश दिए। रिटर्निंग अधिकारियों को निर्देशित किया कि रिजर्व ईवीएम मशीनों को इस प्रकार की व्यवस्था बनायें रखें ताकि पोलिंग के दिन यदि किसी स्थान से मशीन में खराबी की सूचना प्राप्त हो तो वहां पर तत्काल दूसरी मशीन लगाई जा सके, जिससे मतदान कार्य में व्यवधान न हो। उन्होंने सभी रिटर्निग अधिकारियों को पोलिंग पार्टी को रवानगी से पूर्व वितरित की जाने वाली सामग्री तथा मतदान के पश्चात वापस जमा की जाने वाली मतदान सामग्री को व्यवस्थित तरीके से वितरण एवं जमा करवाने के निर्देश दिए ताकि किसी प्रकार की असुविधा न हो। साथ ही डीआईजी/वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून से मतदान बूथों एवं क्षेत्रों में सुरक्षा कार्मिकों की तैनाती की विस्तृत जानकारी प्राप्त की।
बैठक में जिला निर्वाचन अधिकारी/जिलाधिकारी डाॅ0 आर राजेश कुमार ने समस्त नोडल अधिकारियो एवं रिटर्निंग अधिकारियों को निर्देश दिए कि माननीय प्रेक्षकों द्वारा दिए गए निर्देशों को अनुपालन करना सुनिश्चित करें तथा यदि कही पर कूछ कमी दिख रही है तो उसे समय रहते पूर्ण कर लें ताकि मतदान दिवस के दिन किसी प्रकार की समस्या ना रहे।
बैठक में डीईजी/वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जन्मजेय खण्डूरी, उप जिला निर्वाचन अधिकारी/ मुख्य विकास अधिकारी नितिका खण्डेलवाल, उप जिलाधिकारी सदर / रिटर्निंग अधिकारी मनीष कुमार, रिर्टर्निंग अधिकारी चकराता, डोईवाला युक्ता मिश्रा सहित समस्त नोडल अधिकारी एवं सम्बन्धित अधिकारी उपस्थित रहे।
With havin so much written content do you ever run into any problems
of plagorism or copyright violation? My website has a lot of
exclusive content I’ve either created myself or outsourced but
it seems a lot of it is popping it up all over the web without my
permission. Do you know any solutions to help prevent content from being ripped off?
I’d truly appreciate it. xnxx