विधानसभा चुनाव में अब चुनाव प्रचार के लिए महज दो दिन का वक्त बचा है। माहौल को भगवा बनाने के लिए शुक्रवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बदायूं में दो जगह जनसभा करेंगे। भाजपा के पदाधिकारियों और प्रत्याशियों ने इसकी तैयारी शुरू कर दी है।
मुख्यमंत्री के जारी कार्यक्रम के अनुसार वह दोपहर 12.45 बजे बदायूं विधानसभा क्षेत्र के वजीरगंज पहुंचेंगे। यहां बिल्सी रोड पर बदायूं, बिसौली और बिल्सी की संयुक्त जनसभा करेंगे। यहां से 1.15 बजे कासगंज के पटियाली सराय चले जाएंगे जहां प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की जनसभा होनी है। वहां से 3.40 बजे फिर बदायूं के दातागंज विधानसभा क्षेत्र में आएंगे। यहां पं.दीन दयाल उपाध्याय सत्यवती मेमोरियल इंटर कालेज में जनसभा को संबोधित करेंगे। जिलाध्यक्ष राजीव कुमार गुप्ता ने बताया कि कार्यक्रम की तैयारी शुरू कर दी गई है, कार्यक्रम को प्रभावी बनाया जाएगा।
माहौल को भगवामय करने आ रहे सीएम योगी: पहले चरण का मतदान निपटने के बाद अब सभी राजनैतिक दलों की निगाह दूसरे चरण पर लगी है। इसी लिहाज से शुक्रवार को सूबे के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की जनसभा सदर विधानसभा क्षेत्र के वजीरगंज कस्बे में लगी है। माना जा रहा है कि वह यहां से पड़ोस की विधानसभा बिसौली व बिल्सी के सियासी समीकरणों को भी साधेंगे। सीएम का कार्यक्रम घोषित होते ही पार्टी कार्यकर्ता उत्साहित हैं और कार्यक्रम को सफल बनाने में जुटे हैं। बदायूं सदर विधानसभा में परिस्थितियां पहले से बदली नजर आने पर भाजपा हाईकमान ने स्टार प्रचारक व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को यहां भेजकर भगवा माहौल को और अधिक गर्म करने की रणनीति बनाई है। सदर विधानसभा क्षेत्र के वजीरगंज कस्बे से ही सीएम योगी आदित्यनाथ पास की विधानसभा बिसौली व बिल्सी के भी सियासी समीकरण आसानी से साध सकेंगे। सीएम का कार्यक्रम घोषित होने से पार्टी कार्यकर्ता बेहद उत्साहित हैं। कस्बे में मुन्नालाल कालेज के खेल मैदान में हैलीपेड बनाया जा रहा है। जबकि सीएम योगी की सभा कस्बे में ही बिल्सी रोड पर खाली पड़े एक खेत में होनी तय हुई है। तय स्थल पर तैयारियों को लेकर देर शाम तक मशक्कत जारी रही।
Posst wriiting iis also a excitement, iff youu bbe familiar
wkth then yyou can wrute iff not itt iss digficult too write.
xnxx